श्रीनगर, पौड़ी, कोटद्वार समेत कई क्षेत्रों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्रवाई, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर चला अभियान
श्रीनगर क्षेत्र में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय डोभाल के नेतृत्व में 20 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। यहां 05 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पाए जाने पर 11500 का चालान किया गया। वहीं पौड़ी शहर में खाद्य आपूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र बडोला के नेतृत्व में 27 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 11 घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग के मामले सामने आए, जिन पर 25 हजार 300 का चालान किया गया।
कोटद्वार
क्षेत्र में खाद्य अधिकारी करण क्षेत्री की टीम ने 29 प्रतिष्ठानों की जांच की। यहां 8 घरेलू सिलेंडरों के
दुरुपयोग पर 18 हजार 400 का चालान किया
गया। जबकि दुगड्डा क्षेत्र में 15 प्रतिष्ठानों की जांच में 2
घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग पर 4 हजार 600
का जुर्माना लगाया गया।
दूसरी ओर सतपुली में खाद्य अधिकारी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में 19 प्रतिष्ठानों, ढाबों आदि का निरीक्षण किया गया, जहां 2 घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग पर 4 हजार 600 का चालान किया गया। साथ ही पाबौ क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक हेमेंद्र कुमार के नेतृत्व में 27 प्रतिष्ठानों की जांच की गयी, यहां 3 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर 06 हजार 900 का जुर्माना लगाया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए विभाग लगातार सतर्क है और इसी तरह के अभियान आगे भी चलाए जाएंगे। उन्होंने व्यापारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment