उत्तराखंड: नितिन नेगी का अमेरिका में भौतिक विज्ञान में पीएचडी के लिए हुआ चयन

 


देवभूमि उत्तराखंड के युवा अपनी काबिलियत के दम पर न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी नाम कमा रहे हैं। इसी कड़ी में, चमोली जिले के गौचर निवासी नितिन नेगी ने अमेरिका में भौतिक विज्ञान में पीएचडी के लिए चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

नितिन नेगी की इस सफलता पर न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। नितिन के पिता और शिक्षक, राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उनके बेटे ने बचपन से ही अपनी शिक्षा में अद्वितीय प्रदर्शन किया। राइका गौचर से इंटरमीडिएट में 86% अंक प्राप्त करने के बाद नितिन ने श्रीगुरु रामराय कॉलेज, देहरादून से बीएससी और एमएससी (भौतिक विज्ञान) की पढ़ाई की।

इसके बाद, उन्होंने GATE परीक्षा पास कर IIT दिल्ली से M.Tech किया। M.Tech की पढ़ाई के तुरंत बाद, नितिन ने IIT दिल्ली से Ph.D. (Physics) के लिए चयनित हो गए। अब उन्हें अमेरिका में उच्च शिक्षा हेतु भौतिक विज्ञान में पीएचडी का प्रवेश मिल गया है, जो उनके अथक परिश्रम और कड़ी मेहनत का परिणाम है।

नितिन की सफलता से न केवल उनके परिवार को गर्व है, बल्कि देवभूमि के अन्य युवाओं को भी यह प्रेरणा मिलती है कि अगर समर्पण और मेहनत के साथ काम किया जाए, तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post