Uttarakhand Weather: सतर्कता के चार दिन.उत्तराखंड के कई जिलों में रेड और येलो अलर्ट, प्रशासन सतर्क


उत्तराखंड में आगामी दिनों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की चेतावनी भी दी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

अलर्ट का शेड्यूल:

  • 1 सितंबर: देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा।
  • 2 सितंबर: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट, शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी।
  • 3 सितंबर: राज्य भर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक सावधानी और राहत कार्यों के लिए तैयार रहने को कहा है।

मानसून सीजन में अब तक राज्य में कुल 1143.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटों में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई:

  • खटीमा: 63 मिमी
  • ऊखीमठ: 57.8 मिमी
  • कुथनौर: 49 मिमी
  • बाराकोट: 45 मिमी
  • जानकी चट्टी: 35 मिमी
  • उत्तरकाशी: 31 मिमी
  • गंगानहर: 25.6 मिमी
  • कर्णप्रयाग: 23.8 मिमी
  • जोशीमठ: 22.4 मिमी

सिंचाई विभाग के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार शनिवार दोपहर 3 बजे तक माया कुंड (ऋषिकेश) में गंगा नदी और मदकोट में गोरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं अन्य नदियों का जलस्तर या तो स्थिर है या घट रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post