राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर देहरादून में सुरक्षा चाक-चौबंद, 3 नवंबर को 20 स्कूल रहेंगे बंद

 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी। उनके आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रमों और भ्रमण मार्गों के मद्देनज़र प्रशासन ने 3 नवंबर को कई मार्गों को जीरो ज़ोन (Zero Zone) घोषित किया है।

सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने राजधानी क्षेत्र के 20 विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि छुट्टी केवल उन्हीं स्कूलों में लागू होगी जो राष्ट्रपति के भ्रमण मार्ग या सुरक्षा घेरे में आते हैं। अन्य सभी स्कूल 3 नवंबर को सामान्य रूप से संचालित होंगे।

इन 20 स्कूलों में रहेगा अवकाश:

  1. ग्रेस अकैडमी, कैंट रोड
  2. केंद्रीय विद्यालय, हाथी बड़कला कैंट रोड
  3. स्कॉलर होम, राजपुर रोड
  4. डीपीएस, राजपुर रोड
  5. ब्रुकलिन स्कूल, कर्जन रोड
  6. ब्राइटलैंड स्कूल, कर्जन रोड
  7. हिल ग्रेस स्कूल
  8. मार्शल स्कूल
  9. दून इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मी रोड
  10. शेरवुड स्कूल, नेहरू कॉलोनी तिराहा
  11. समर वैली स्कूल, तेग बहादुर रोड
  12. हेरिटेज स्कूल, एमकेपी रोड
  13. कॉन्वेंट स्कूल, राजपुर रोड
  14. सेंट जोसेफ स्कूल, राजपुर रोड
  15. विवेकानंद स्कूल, जोगीवाला
  16. मानव भारती स्कूल, नेहरू कॉलोनी
  17. एसजीआरआर स्कूल, करनपुर चौक
  18. जसवंत मॉडल स्कूल, राजपुर रोड
  19. प्लाईवुड पब्लिक स्कूल
  20. डीएवी पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी

प्रशासन की अपील:
जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अनुरोध किया है कि वे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। साथ ही स्कूलों के आसपास अनावश्यक भीड़भाड़ न करने की सलाह दी गई है।

राष्ट्रपति मुर्मू अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान देहरादून में कई सरकारी कार्यक्रमों और समारोहों में शामिल होंगी। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post